Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

मालदा में ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास दिखा ड्रोन, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

मालदा की इस ताजा घटना के बाद मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे के दौरान सुरक्षा प्रबंधों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं

04 Apr 2026

मालदा में ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास दिखा ड्रोन, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास शनिवार दोपहर एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
यह घटना मालदा जिले के मालतीपुर में उस समय हुई जब ममता बनर्जी अपनी जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रही थीं। शनिवार काे उनकी यह दूसरी जनसभा थी। इससे पहले उन्होंने मानिकचक में सभा की थी और इसके बाद उन्हें गाजोल में तीसरी जनसभा के लिए जाना था।
जैसे ही वह हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ीं, उसी दौरान एक ड्रोन उसके सामने मंडराता हुआ दिखाई दिया। इसे देखते ही मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए रुक गईं और मंच से ही पुलिस को मामले पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पुलिस को सतर्क रहना चाहिए और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ड्रोन कहां से आया और प्रतिबंधित वायु क्षेत्र में कैसे पहुंच गया। प्रशासन ने अभी तक इसे लेकर काेई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि, हाल के दिनों में मुख्यमंत्री की हवाई यात्राओं के दौरान कुछ अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। 26 मार्च को खराब मौसम के कारण उनका विमान समय पर कोलकाता हवाई अड्डे पर उतर नहीं पाया था और लगभग 70 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाता रहा था। इस दौरान बेहाला उड्डयन क्लब में उतरने के कई प्रयास भी किए गए, लेकिन अंततः विमान को दमदम हवाई अड्डे पर उतारा गया।
इसके बाद एक अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले में जनसभा के बाद उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण नबाग्राम में निर्धारित स्थान पर नहीं उतर सका था। पायलट हेलीकॉप्टर को सुरक्षित वापस ले गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से अपनी यात्रा पूरी की।
मालदा की इस ताजा घटना के बाद मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे के दौरान सुरक्षा प्रबंधों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
मालदा की इस ताजा घटना के बाद मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे के दौरान सुरक्षा प्रबंधों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News